रिपोर्ट- सुनील कुमार

चेवाड़ा – अपनी मांगों को लेकर लगातार 11वे दिन भी सभी एनएचएम कर्मी कार्य बहिष्कार को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में नारेबाजी के साथ धरना पर डटे रहे….बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने सभी एनएचएम कर्मीयो से मिलकर आगे की रणनीति के बारे में चर्चा किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं सुनती है तो दिनांक 9 अगस्त को सदर अस्पताल से डीएम कार्यालय तक फ्लैग मार्च करते हुए डीएम का घेराव किया जाएगा. इस दौरान सीएचओ विक्रम बैरवा, प्रियंका कुमारी, एएनएम आर ज्योति कुमारी रसम कुमारी सुनीता कुमारी सोनी कुमारी हेमा कुमारी गुड़िया कुमारी ममता कुमारी इत्यादि लोग मौजूद थे
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 100









