नाबालिक के साथ गैंगरेप कर अपराधियों ने पुलिस को बहन बता कर मामूली बॉन्ड के जरिए हुए फरार, पुलिस लगी है दोनो अपराधी के पीछे

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा – बुधवार की रात्रि के समय हवस के दरिंदों एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। विदित हों की 17 साल की नाबालिग के साथ दो लड़कों ने मिलकर गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना का अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि के समय बिजली गुल हो गई थीं। जिसे लेकर ह्यूमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए नाबालिक ने अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थीं। तभी बाइक सवार दो युवक घर के बाहर खड़ी नाबालिग को उठाकर अपने साथ उसी मोहल्ले की ही पानी टंकी के पास ले गए और दुष्कर्म गैंगरेप जैसी घटना का अंजाम दे डाला ।वारदात के बाद दोनों पीड़िता को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। तभी रास्ते में जब गश्ती पुलिस ने टोका तो आरोपियों ने कहा कि मेरी बहन है, अस्पताल ले जा रहे हैं। पुलिस को शक हुआ तो तीनों को थाने ले कर पहुंच गया। थाने में पीड़िता ने गैंगरेप से संबंधित कुछ भी पुलिस को नहीं बताया। दोनों लड़कों को बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। और नाबालिग को उसकी मां ले गई। गुरुवार रात में परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

रास्ते में पुलिस ने घेर लिया

पीड़िता ने कहा कि बिजली कटी हुई थी। हम पंखा लेकर बाहर खड़े थे। तभी दो लड़के बाइक से आए और बीच में बैठाकर ले गए। मना करने पर कहा कि ठोक देंगे। मोहल्ले में ही पानी टंकी के पास ले जाकर गलत काम किया। फिर रास्ते में पुलिस ने घेर लिया । फिर बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने घेर लिया। कहा कि इतनी रात में लड़की को कहां ले जा रहे हो। इन लोगों ने मुझे बहन बना लिया। जिसके बाद पुलिस अपने साथ थाना ले गई। और बताया कि परिजन आएंगे तो चले जाना। मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा गया महिला थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अनामिका कुमारी ने कहा कि पीड़िता को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सभी आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं।वहीं, दूसरी तरफ एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि बुधवार रात लगभग 2 बजे नगर थाने के गश्ती दल ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। तीनों को गुरुवार सुबह तक रखा गया था। लेकिन उस दौरान पीड़िता ने पुलिस को गैंग रेप की जानकारी नहीं दी। इस कारण युवकों को पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया गया था। लड़की को उसके परिवार के लोग आकर ले गए थे।पुलिस मामले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। एक आरोपी इसी जिले के एक थाने के चौकीदार का नाती है। प्रेम-प्रसंग के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment