रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी का दो मोटरसाईकिल 1. गलैम्बर मोटरसाईकिल रजि० नं०- BR02AP-7435, 2-अपाची मोटरसाईकिल रजि० नं०- BR52A-0151 बरामद किया है. वहीं साथ दो व्यक्ति 1. कमलेश यादव उम्र करीब 35 वर्ष, पे० त्रिलोकी यादव, ग्राम कुरमुरी, थाना-करण्डे 2. गोविन्द कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पे० योगी यादव ग्राम-चकन्दरा, थाना चेवाड़ा, दोनों जिला-शेखपुरा को गिरफ्तार किया गया है, जिसके आलोक में शेखपुरा थाना कांड सं0-
302/24 दिनांक-31.07.24, धारा-303 (2)/317 (2)/3(5) बी०एन०एस० अंकित कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही हैं। वाहन जाँच के दौरान छापामारी दल में धर्मेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष, शेखपुरा थाना, मुकेश कुमार केहरी, शेखपुरा थाना रौशन कुमार, एवं सशस्त्र बल आदि लोग उपस्थित थे. पत्रकारों के पूछे जाने पर टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की वाहन जाँच जिला प्रेड ग्राउंड रोड में किया गया था. ख़बर की जानकारी थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया.









