रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। जिला स्थापना दिवस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गोपाल जी राजीव कुमार प्रभात कुमार डॉ सुखेंदु कुमार प्रवीण कुमार लवली कुमारी अमरेंद्र प्रसाद रमन कुमार सुधांशु कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
आचार्य गोपाल जी ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर बरबीघा प्रखंड बालक वर्ग कबड्डी और खो खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसमें कबड्डी में चार खिलाड़ी बरबीघा हाई स्कूल के तथा को-को में 6 खिलाड़ी बरबीघा हाई स्कूल के थे। वहीं बालिका वर्ग खो-खो में भी बरबीघा प्रखंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें 10 खिलाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के थे। निबंध में पूरे जिले में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के
हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के छात्र आयुष राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा की छात्रा आयुषी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ में आजाद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया









