होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 31वां जिला स्थापना दिवस कल, तैयारी अंतिम दौर में

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – जिला का 31 वा स्थापना दिवस कल यानी 31 जुलाई को है इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कल ली गई है । जिला स्थापना दिवस पर सबसे पहले सुबह में विकास दौड़ सह प्रभात फेरी का आयोजन होना है।साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। नवोदय मैदान में प्रशासन बनाम –नागरिक एकादश फैंसी क्रिकेट मैच का भी होगा आयोजन शाम को परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायगा आयोजन । शेखपुरा जिला का स्थापना दिवस 31 जुलाई को धूमधाम के साथ मनाया जायगा. स्थापना दिवस के दिन सुबह 06.30 बजे विकास मार्च-सह-प्रभात फेरी निकाली जाएगी. जो समाहरणालय परिसर से चांदनी चौक –वी॰आई॰पी रोड होते हुए श्यामा सरोवर पार्क तक जायेगी. श्यामा सरोवर पार्क में वृक्षारोपण के साथ सम्पन्न होगा. स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तर पर भी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रभातफेरी का आयोजन कराने का निदेश दिया गया है. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित परेड ग्राउड में 11.00 बजे दिन में होगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला के प्रभारी प्रभारी मंत्री शीला मंडल शामिल होंगे. इस अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों द्वारा मुख्य आयोजन स्थल पर 23 स्टॉलो के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जायेगी. स्टॉल का उद्घाटन प्रभारी मंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा.फैंसी क्रिकेट मैच का होगा आयोजन स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में खेल-कूद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, अभिभाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन कराने का दायित्व संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है. स्थापना दिवस के दिन प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायगा. जबकि, उसी दिन 2.00 बजे दोपहर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रशासन एवम नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा.शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन संध्या 05.00 बजे से समाहरणालय मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. इस अवसर पर बाहर से भी कलाकारों को बुलाया गया है. डीएम ने इस अवसर पर जिलावासियों से विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है.

Leave a Comment