छेड़खानी के मामले में पुलिसिया कारवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाया गुहार

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा- घर में घुसकर कुछ माह पहले युवती से छेड़खानी करने के मामले में आरोपियों के ऊपर कारवाई नहीं होने से हताश पीड़िता के परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां एसपी बलिराम कुमार चौधरी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए युवती की मां सोनी देवी ने बताया कि अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसार थाना क्षेत्र के चक अगबिल गांव में घटित हुई थी। जहां 26 जून की आधी रात पड़ोस के निवासी बसंत राउत गलत नीयत से घर में घुस गया और उनकी पुत्री से छेड़खानी का प्रयास करने लगा। हो हल्ला होने पर वह घर से कूद कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इस मामले में स्थानीय थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी तो दर्ज कराई गई। परंतु आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है और पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिजनों ने थाना अध्यक्ष पर आरोपियों से मिली भगत कर पीड़ित परिजनों को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोपी लगातार पीड़ित परिजनों को केस उठानें की धमकी भी दे रहा है, परंतु थाना स्तर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे हताश होकर पीड़ित परिजन शेखपुरा कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। यही नहीं पीड़ित परिजनों ने इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीजीपी डीआईजी सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को ईमेल कर पूरे मामले से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है।इस पूरे मामले में एसपी ने भी जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment