रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- अगलगी की घटनाओं से बचाव को लेकर अग्निशमन कार्यालय की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय परिसर से जन जागरूकता रैली को अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के दर्जनों अग्निशमकों के अलावा अन्य लोग शामिल थे। जन जागरूकता रैली में विभाग के दर्जन भर छोटे – बड़े दमकलों को भी शामिल किया गया था। जन जागरूकता रैली में अग्निशमन विभाग के अग्निशमन कर्मियों और पुलिस बलों में चितरंजन कुमार ,सत्येंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार गुप्ता, रवि रंजन कुमार सहित अन्य शामिल थे। शहर के रेलवे स्टेशन रोड से जागरूकता रैली में शामिल लोग शहर के जखराज स्थान , गिरिहिंडा चौक, बुधौली चौक, बायपास रोड , श्यामा सरोवर पार्क , भगवती चौक , वीआईपी रोड, चांदनी चौक, कटरा चौक ,खांड पर, पटेल चौक होते पुनः अग्निशमन शमन कार्यालय वापस पहुंचे। जहां रैली समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग आम नागरिकों से आगलगी से बचाव को लेकर सावधानियां बरतने की अपील कर रहे थे। लोगो से खास कर रसोई गैस , बिजली के शॉट सर्किट तथा कूड़ा – करकट से घरों तथा संस्थानों में लगने वाले आग से बचाव के लिए लोगो से सावधानियां बरतने की सलाह दी गईं ।उन्होंने कहा कि थोड़ी सी असावधानी के कारण आगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो जाती है।जबकि जान माल की भी क्षति होती है। उन्होंने आगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसके बचाव हेतु सावधानियां बरतें। साथ ही उसके बचाव के संसाधनों को अपने घरों और संस्थानों में अवश्य रखें जिससे ऐसी स्थिति से निबटने में मदद मिल सके.









