शहर से एक ही दिन में 2 बाईक की चोरी, पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बाइक चोर.बाइक लेकर फरार

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- समाहरणालय के सूचना जनसंपर्क कार्यालय के समीप से बाइक चोर बाइक लेकर फरार हो गया.ओनमा गांव निवासी शशि शंकर गांव से बाइक पर सवार होकर कोर्ट आया हुआ था. बाइक सूचना जनसंपर्क कार्यालय के समीप लगाकर कोर्ट के अंदर चले गए, कोर्ट का काम पूरा हो जाने के बाद शशि शंकर बाइक खोजने लगे.बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित के द्वारा 112 पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर 112 सेवा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक चोर की तलाश करने लगी तब तक बाइक चोर बाइक लेकर फरार हो चुके थे. शशि शंकर ने बताया कि अपने मित्र से बाइक मागकर आया था. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR21U 1177 हैं. बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित काफी परेशान दिखे. और मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत करने के लिए टाउन थाना चले गए. गौरतलब हो कि जिले में बाइक चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.और जिले में लगातार बाइक चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं सूत्रों ने बताया की सदर प्रखंड के ब्लाक गेट के सामने से भी एक बाइक की चोरी हुई है दोनों व्यक्ति प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुँचे हैं . बताया जा रहा है की ब्लाक के कर्मी की गाडी चोरी हुई है.

Leave a Comment