
शेखपुरा – सिरारी थाना क्षेत्र के गुन्हेशा गांव में तालाब में डूबने से दो सहोदर भाई की मौत हो गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के चाचा नंदन कुमार ने बताया कि गांव के ही तालाब में शिव कुमार नहाने के लिए गया हुआ था. नहाने के क्रम में ही शिव कुमार तालाब में डूबने लगा. बड़े भाई को डूबता देख छोटा भाई गुलफुल कुमार बचाने के लिए गया. और दोनों भाई की मौत तालाब में ही डूबकर मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि और कुछ बच्चे तालाब में नहा रहे थे. किसी बच्चे ने घर में आकर सूचना दिया कि आपके बच्चे तालाब में डूब गया. सूचना पाकर सभी परिजन तालाब के पास पहुंचा और बच्चे को तालाब से बाहर निकालने के लिए तालाब में खोजबीन करने लगे काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ.जिसके बाद दोनों बच्चे का शव को तालाब से बाहर निकाल कर आनन फानन में शेखपुरा के सदर अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वही इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. मृतक बच्चे की पहचान गुनेश गांव निवासी सोनेलाल कुमार का 11 वर्षीय पुत्र शिव कुमार और आठ वर्षीय गुलफुल कुमार के रूप में हुई हैं.










