नव पदोन्नत डीएसपी को एसपी ने स्टार लगाकर किया स्वागत

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क 

शेखपुरा- एसपी कार्यालय में कार्यरत पुलिस निरीक्षक रतनलाल ठाकुर को सरकार द्वारा डीएसपी के रूप में प्रोन्नति प्राप्त हुई ।उनके इस प्रोन्नति पर एसपी बलराम कुमार चौधरी ने उन्हें विधिवत स्टार लगाते हुए उनका स्वागत किया। एसपी द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और बहुत आगे जाने की कामना करते हुए बधाई दी। उनके प्रोन्नति की खबर सुनते ही यहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने रतन लाल ठाकुर को बधाई दी। एसपी द्वारा एसपी कार्यालय में विधिवत्त स्टार लगाते हुए पंपिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य पुलिस पर अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि अभी उनके प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण का कोई आदेश नहीं पहुंचा है। इस प्रकार जिले में एसडीपीओ डीएसपी मुख्यालय के बाद यह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के तीसरे अधिकारी हो गए।

Leave a Comment