पत्रकार ने बचाई बुजुर्ग की जान, रेलवे ट्रैक पर तड़प रहे थे बृद्ध, लोग खिंच रहे थे फोटो

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर गया हावड़ा ट्रेन की चपेटे में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मी महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें शहर के इंडिया न्यूज़ के पत्रकार धीरज सिन्हा के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल अपने कार पर आरपीएफ जवान नूतन वर्मा के सहयोग शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि लक्ष्मी महतो गया हावड़ा एक्सप्रेस से शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर उतर कर रेलवे लाइन पार करने की सोच रहे थे. इसी बीच गया हावड़ा एक्सप्रेस चल पड़ी और पिछले हिस्से की चपेटे में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. काफी समय तक रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग तड़प रहे थे लेकिन किसी ने भी सहयोग नही किया तभी घायल बुजुर्ग पर पत्रकार धीरज सिन्हा की नजर पड़ी और आनन फानन में अपने कार से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल बुजुर्ग व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है. वहीं घायल बुजुर्ग की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी लक्ष्मी महतो के रूप में हुई हैं.

Leave a Comment