पेय जल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, नहीं होता है कोई सुनवाई

रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- आज शनिवार को महादेव नगर मिश्रीधाम के सैकड़ों आक्रोशित नागरिकों ने पानी के लिए शेखपुरा-घाट कुसुंभा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे लोगों में राम मांझी और जितेंद्र कुमार सहित अन्य ने कहा कि दो सप्ताह से मोहल्ले में पेय जला पूर्ति बाधित है। मोटर जल जाने के कारण मोहल्ले में पानी का सप्लाई बंद है। नगर परिषद प्रशासन को इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी मोटर को बदला नहीं गया है और ना ही लोगो के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके कारण हर रोज परेशानी होती है। कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि जला पूर्ति केंद्र का मोटर शुक्रवार को जल गया था। उन्होंने कहा कि लोगों को समझा बुझाकर कर जाम हटा दिया गया है। मरम्मती का काम कराया जा रहा है। शाम तक केंद्र से पानी सप्लाई शुरू हो जाने की उम्मीद है।

Leave a Comment