युवती को चढ़ा प्यार का खुमार तो मौसा के सौतेले भाई के साथ हुई थीं फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – अपने मौसा के सौतेला भाई के साथ पांच महीने पहले एक नाबालिग फरार हो गई थी। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को नगर थाना पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। जबकि, इस मामले के आरोपी युवक को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और कांड के अनुसंधान कर्ता पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 25 फरवरी को युवक और किशोरी प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना के संबंध में बीते एक मार्च को स्थानीय थाना में किशोरी के पिता ने अपनी बेटी का अपहरण कर लिए जाने से सबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रेमी जोड़े का वीडियो हुआ था वायरल इसमें बंगाली मौहल्ला निवासी उमेश प्रसाद के बेटा नेपाल कुमार उर्फ छोटू उर्फ शिशुपाल को नामजद आरोपी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि यहां से भागने के बाद प्रेमी युगल एक मंदिर में शादी रचा कर दिल्ली में छिपकर रह रहे थे। उस दौरान फरार प्रेमी युगल ने आपस में मंदिर में शादी रचाने का वीडियो जारी किया था। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में दोनों दिल्ली से वापस लौट कर स्थानीय कोर्ट में वकीलों से राय लेने पहुंच रहे थे। जिसकी भनक मिलते ही पुलिस कचहरी रोड आ पहुंची। जहां पुलिस को देखकर दोनों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जिन्हें पुलिस अपने कब्जे में लेकर शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी और लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment