मेगा ऋण समझौता शिविर की तय की गई रूपरेखा, होगा ऋण समझौता शिविर का आयोजन

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुर सराय – प्रखंड के मुख्य बाजार में स्थिति दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मेगा ऋण समझौता शिविर अयोजित किया जायेगा इस संबंध में जानकारी देते हुऐ शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया की वैसे सभी ऋणी जो डिफाल्टर श्रेणी में है, जिनका ऋण खाता एनपीए में है, जो कर्ज की पूरी राशि देने में असमर्थ है, उन्हें ऋण अदायगी में समझौता के बाद भारी छूट दी जाएगी। इस अवसर पर का लाभ उठाते हुए ऋणी अपना ऋण खाता एक मुश्त समझौता योजना के तहत बंद करवा सकते हैं। आगे की जानकारी देते हुए कहा की बैंक से लगभग 800 लोगों ने कर्ज़ लेकर डिफॉल्टर बने हुए है। जिसे लेकर कर्ज़दारों से बैंक के पैसे वापसी कराने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा। पिछले 25 जुलाई को भी शाखा में शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें महज़ 50 कर्जदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ किया। उसमें में से 10 कर्जदारों ने अपना सेटलमेंट करा कर बैंक ऋण से मुक्त हुए। आगे की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया की अब तक 125 कर्जदार जिन्होंने बैंक से लोन लेकर गुम हों गए हैं। उन सभी लोगों के उपर केस दर्ज़ हों रखा हैं । और बहुत जल्द उनलोगों के साथ कड़ाई बरती जायेगी शेष कर्जदारों के लिए पुनः 30 जुलाई को शेखोपुर सराय शाखा में शिविर आयोजित कराया जा रहा हैं। उन्होंने कर्जदारों से अपील किया हैं कि शिविर में पहुंच कर अपना बकाया कर्ज़ को मैनेज करा कर बैंक ऋण से मुक्त हों जाएं। ये कर्जदारों के लिए बैंक से बहुत हीं सुनहरा मौका दिया जा रहा हैं। अन्यथा येदी वह शिविर में नहीं पहुंचते हैं। तो उन पर बैंक कड़ाई के पेश आते हुए प्रशासनिक करवाई कराएगी। जिसके तहत कर्जदारों के घर कुर्की जप्ती कर बैंक का पैसा वसूला जायेगा।

Leave a Comment