रिपोर्ट- सुनील कुमार

चेवाड़ा – ऑनलाइन उपस्थिति बनाने का विरोध करें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मी CHO ,ANM -R, RBSE ANM चेवाड़ा में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे है जिसे ग्रामीण क्षेत्र मे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिलने वाली सभी सुविधा जैसे की ओपीडी कार्य, टेलीमेडिसिन ,एनसीडी स्क्रीनिंग , पूरी तरह बाधित रहा सभी एनएचएम कर्मीयो को एफ आर ए एस पोर्टल पर हाजिरी बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है परंतु एनएचएम कर्मियों लोगों ने सरकार से मांग कि समान काम का समान वेतन,
CHO कैडर बनाकर नियमित करते हुए राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए साथ ही चार माह से बकाया वेतन का भुगतान किया जाए एवं जब तक सभी एचडब्ल्यूसी सेंटर पर मूलभूत सुविधा नहीं मिलती तब तक FRAS लागू नहीं किया जाए.
इस दौरान सीएचओ विक्रम बैरवा, प्रियंका कुमारी, एएनएम आर ज्योति कुमारी रसम कुमारी सुनीता कुमारी सोनी कुमारी हेमा कुमारी गुड़िया कुमारी ममता कुमारी इत्यादि लोग मौजूद थे









