आकांक्षी जिला/प्रखंड कार्यक्रम एवं संपूर्णता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा -+बैठक के दौरान चल रहे संपूर्णता अभियान और उनके संकेतकों की विभागवार समीक्षा और वर्तमान स्थिति की जांच की गई!
जाँच का बिंदु आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के लिए चयनित 12 संकेतकों को संतृप्त करने के बारे में था ! इसके साथ ही सभी सूचकांकों के वार्षिक लक्ष्यों के निर्धारण हेतु रणनीति पर भी चर्चा किया गया जिसे नीति आयोग के चैंपियंस ऑफ चेंज पोर्टल पर डाला जाना है!

इसके बाद DDC के द्वारा नीति आयोग के द्वारा प्राप्त अवार्ड राशि के लिये परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करने की स्थिति की समीक्षा, एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत चल रही योजना की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट को शीघ्र अति शीघ्र भेजने को कहा गया!

कार्यक्रम के दौरान जिला योजना पदाधिकारी सह जिला नीति आयोग नोडल पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, स्वास्थ्य, जीविका एवं ICDS, प्रखंड विकास पदाधिकारी Shekhopursarai, APO, पीरामल संस्था के जिला प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे!

Leave a Comment