रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपने कामों का इस दौरान कर्मचारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । मौके पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के लेखापाल दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग सभी एनएचएम कर्मचारी के द्वारा सरकार से अपनी मांगों को लेकर कई बार अनुरोध किया । पर कुछ भी सुनवाई नही होने पर मंगलवार से अनिश्चित काल तक कार्य नही करने का फैसला लिया है । उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा एनएचएम कर्मियों को स्मार्टफोन पर तीन बार प्रत्येक दिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को लेकर आदेश पारित किया गया है जो संभव नहीं है ।
साथ ही साथ कहा कि सभी स्वास्थ्य उपकेद्रों पर बुनियादी सुविधा जैसे पीने का पानी शौचालय बिजली सरकारी आवास उपलब्ध करने की मांग । समान काम के बदले समान वेतन देने की बात ।समेत अन्य मागो को लेकर विभाग के साथ विचार विमर्श कई बार किया गया पर उस पर कोई सुनवाई नहीं हुआ जिसको लेकर हम लोग अपने कार्य को ठप रख रहे हैं । इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मौके पर सुमन सर इन दृष्टि कुमारी पूजा कुमारी रंजू सुमित सुधा कुमारी संटू कुमार जितेंद्र अन्य एनएचएम कर्मी उपस्थित है ।









