रिपोर्ट- चातुरानंद मिश्रा

बरबीघा – बरबीघा थाना पुलिस ने एक मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रहे एक आरोपी बंटी राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फरार आरोपी मलिलचक गांव निवासी पिता स्व राम शरण राम का बेटा बंटी राम बताया गया है। थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने बताया कि दो महीने पहले गांव में ही एक बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध किए जाने पर गिरफ्तार बदमाश ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ पीड़ित परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। घटना के संबंध में बच्ची की मां ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 12 लोगों को बनाया गया था नामजद आरोपी इसमें 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी छुपकर घर आया हुआ था। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंचकर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले के सभी आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी छुपकर घर आया हुआ था। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव से गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। जबकि, मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संदिग्ध ठिकानों को चिह्नित कर छापेमारी की जा रही है।









