परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, एक लाख रुपए से अधिक वसूला जुर्माना, कइयों का ऑन लाईन कटा चलान

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- परिवहन विभाग के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान में एक लाख से अधिक जुर्माना वसूल की गई, डीटीओ आलोक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ई रिक्शा का कागजात ड्राइवरी लाइसेंस प्रदूषण फिटनेस तथा 18 वर्ष से कम उम्र वाले ई रिक्शा का परिचालन कर रहे थे,इसी आलोक में दल्लू मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान में एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा चालकों पर जुर्माना की राशि वसूल की गई है,इस अभियान में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व नगर थाना के पुलिस जवान के साथ-साथ परिवहन परिवहन विभाग के पुलिस जवान मौजूद थे,

Leave a Comment