मामूली विवाद को लेकर सास और बहू को पड़ोसी ने मारपीट कर दिया घायल, अस्पताल में भर्ती चल रहा ईलाज

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – मेहुस थाना क्षेत्र के रामणु बीघा गांव में सास और बहू को लाठी और डंडे से बेहरमी से पीटाई कर दी, इस घटना में सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, घायल महिला के पुत्र ने बताया कि घर में रखे चावल बकरी खा लिया था, इसी को लेकर मेरी मां शांति देवी और भाभी कविता देवी, नरेश केवट के घर कहने के लिए चली गई थी कि आपकी बकरी घर में रखे चावल को खा लिया है, इतना ही बोलने पर नरेश केवट और उसका पुत्र घर से लाठी निकाल कर मां के सिर पर मार दिया, जब भाभी बीच-बचाव करने लगी तो उसे भी लाठी और डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. जिसको इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है, फिलहाल सास और बहू खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मेहुस थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है आने के बाद अग्रतर कार्यवाई किया जायेगा. 

Leave a Comment