श्यामा सरोवर पार्क के पोखर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा. नगर थाना क्षेत्र के श्यामा सरोवर पार्क स्थित पोखर से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने दल बल से साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद गफ्फार का पुत्र मोहम्मद अरबाज का श्यामा सरोवर पार्क स्थित पोखर से शव बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि युवक की मौत पोखर में डूबकर हुई है. उधर मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक रविवार की दोपहर 2:00 बजे घर से निकाला था. लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा जिससे घर के लोग परेशान थे, सुबह पोखर में शव मिलने की जानकारी मिली. वहीं सुबह -सुबह पोखर में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्क में घूमने पहुंचे लोग एकत्रित हो गए. जहाँ शव की पहचान होने के बाद उसके परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है. परिजन इसे हत्या की आशंका भी जता रहे हैं.

Leave a Comment