17 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
शेखपुरा – चेवाड़ा करंडे थाना पुलिस ने मसौढ़ी गांव में छापेमारी कर 17 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस बाबत करंडे थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लुटौत के मसाढ़ी टोला में एक शराब तस्कर के द्वारा देशी शराब का निर्माण किया जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा जब मसाढ़ी में छापेमारी की गई तो मीशो चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी के घर से 17 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही गैस चूल्हा, सिलेंडर तथा शराब बनाने की अन्य सामग्री भी बरामद की गई और मौके से ही मनोज चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में करंडे थाना में अवैध शराब अधिनियम के तहत एक प्राथमिक की दर्ज की गई और गिरफ्तार शराब तस्कर पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।









