शहर में धूमधाम से मनाया गया रॉटरी क्लब का 27वां स्थापना दिवस, कई सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित हुये

रिपोर्ट –  न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल का सताइसवां इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को देर रात मारवाड़ी धर्मशाला शेखपुरा में हर्षोल्लास से मनाया गया । सत्र 23 24 के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव कुमार संस्थापक आदर्श विद्याभारती बरबीघा के द्वारा कॉल टू ऑर्डर के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । राष्ट्रगान में संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने साथ दिया आगत अतिथियों एवं वरिष्ठ रोटेरियनो के द्वारा दीप प्रज्वलन  किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गान तथा रोटरेक्ट बच्चों ने भी इंस्टाॅलेशन सपथ दोहराया तत्त पश्चात आगत रोटेरियनों मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ रोटिरियनों को अंग वस्त्र एवं पर्यावरण प्रर्वधन हेतु पौधे प्रदान किए गए।रोटरी क्लब की ओर से डॉक्टर के पुरुषोत्तम के द्वारा स्वागत भाषण अति सरस एवं सरगर्वित हंसते मुस्कुराते माहौल में किया गया। सचिव निरंजन कुमार पांडे के द्वारा वर्ष भर का लेखा-जोखा  के साथ किए गए कार्यक्रमों में वृक्षारोपण ,ब्लड डोनेशन,  दर्जनो स्थान पर कंबल वितरण   1 से 18 साल के  बच्चों के कार्यक्रमानुसार दो बच्चों का हृदय में छेद का ऑपरेशन अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में करवाकर परिवार वालों के चेहरे पर खुशियां लौटायी गई।वर्ष भर का समस्त विवरण प्रस्तुत किया गया। अनेकों प्रोजेक्ट में भाग लेने एवं फेलोशिप के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पटना, गिरिडीह, रांची,टाटा, धनबाद , कोलकाता ,दिल्ली जैसे स्थलों पर रोटरी के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाया । स्वर्गा रोहण प्राप्त क्रमशः रोटेरियन अरुण कुमार एवं Dr rotarian जयराम पंडित जी को  स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।जिसे क्रमशः पुत्र अमित कुमार एवं डॉक्टर साहब की धर्मपत्नी नम आंखों से स्मृति चिन्ह प्राप्त किये। तत्पश्चात कॉलर चेंज किया   गया । सत्र 23  24 के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव कुमार एवं  सचिव निरंजन कुमार पांडे ने क्रमशः 24  25 के अध्यक्ष सचिन कुमार गुड्डू  व सचिव महेंद्र कुमार आर्य को कॉलर चेंज कर नई जिम्मेदारी के साथ आवश्यक दस्तावेज लैप टोप आदि सौंप दी गई ।कई वक्ताओं ने रोटरी क्लब की महत्ता को प्रस्तुत किया ।डॉक्टर रोटेरियन रमाकांत प्रसाद सिंह, डॉक्टर डॉ रोटेरियन मृगेंद्र प्रसाद सिंह ,डॉक्टर रोटेरियन के एम पी सिंह, डॉक्टर रोटेरियन मुनेश्वर प्रसाद सिंह ,डॉक्टर रोटेरियन रामाश्रय प्रसाद सिंह ,डॉ रोटेरियन विनय कुमार, रोटेरियन इंद्र कुमार सिंह, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ,रोटेरियन ज्योतिष कुमार, रोटेरियन अवीष कुमार, रोटेरियन सचिन शेरगिल ,रोटेरियन रोहित कुमार, रोटेरियन शंभू प्रसाद मंडल, रोटेरियनर अमित कुमार ,रोटेरियन सुड्डू कुमार उपस्थित रहे । आमंत्रित क्लब बिहार शरीफ के तीनों क्लबो से अध्यक्ष सचिव एवं रोटेरियन उपस्थित रहे। नवादा एवं राजगीर से भी केएन झा जॉन नाइन  के असिस्टेंट गवर्नर राजेश कुमार की गरिमामयीउपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में जॉन टेन के असिस्टेंट गवर्नर डॉक्टर रोटेरियन अजीत कुमार रोटेरियनों के कर्तव्यों का भान कराया एवं 365 दिन सजग रहने का संकल्प दोहराया । इस अवसर पर समस्त आगत अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पौधे देकर उनका स्वागत किया गया। दर्जनों प्रिंट मीडिया एवं पत्रकार वृंद उपस्थित रहे ।उन्हें भी अंग वस्त्र एवं पौधे देकर उनका सम्मान किया गया उपस्थित पत्रकारों में ब्यूरो चीफ नवीन कुमार ,अरविंद कुमार ,सनोज कुमार ,संजय कुमार,  राजकुमार गुप्ता के अलावे अनेकों पत्रकार सहकर्मी ,कलमकार आयोजन के साक्षी रहे ।इन सभी आगत  अतिथियों का स्वागत मारवाड़ी राजस्थानी  भोजन  दर्जनों पकवान एवं व्यंजन से किया गया। इस भव्य आयोजन का मंच संचालक जी आई पी पब्लिक स्कूल के संस्थापक  रोटेरियन संजय कुमार के  द्वारा किया गया।बाल बच्चों एवम परिजनोंके साथ रोटेरियनों की सहगामिनी इस अद्भुत आयोजन मे चार चांद लगाने का कार्य किया।अध्यक्ष संजीव कुमार ने रोटरी क्लब मे सदा सहयोग करते रहने का संकल्प दोहराया। इस आयोजन के चेयरमैन  रोटेरियन रवि झुनझुनवाला स भार्या अति व्यस्त दिखे ।रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार कौशिक जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन बडी ही कर्णप्रिय वाणी  में किया गया। कार्यक्रम  समापन की  घोषणा सचिव निरंजन कुमार पांडे के द्वारा सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मां कश्चित दुख भाग भवेत । कल्याण मंत्र के साथ किया गया।समस्त कार्यक्रम आकर्षक एवम सराहनीय रहा।

Leave a Comment