विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया, कई रोजगार कर रहे युवा हुये शामिल

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – सोमवार को केनरा बैंक के आर सेटी में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया जिसमें आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थी को बुलाया गया. रोल मॉडल के रूप में जिसमें लवली पटेल मुस्कान ब्यूटी पार्लर चला रही है पिंकी कुमारी दर्पण ब्यूटी पार्लर चला रही है संदीप कुमार बरबीघा 2000 चूजा का मुर्गी फार्म चला रहे हैं I भरत कुमार बेलछी मोबाइल का दुकान चला रहे हैंई वहीं रौशन कुमार रामपुर सिंडाय बरबीघा शर्ट एवं जींस का उद्योग लगाए हुए हैं I इन सभी लोगों को देखकर बकरी पालन का प्रशिक्षण ले रहे

प्रशिक्षणार्थी भी अपना खुद का बकरी फार्म खोलने का निर्णय लिया है I इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जीविका के जॉब मैनेजर अजय रंजन कुमार ने सभी को स्किल डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी एवं संस्थान के

वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा बताया गया कि हर युवा जब अपने दांपत्य जीवन में आते हैं तो वहां बहुत उतार चढ़ाव होता है उस स्थिति में आपके पास स्किल ही आपको संभालेगा इस अवसर पर संस्थान की कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया एवं रविशंकर कुमार उपस्थित थे

Leave a Comment