चोरों के द्वारा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है चोर

एक लाख सहित जेवरात की चोरी कर हुआ फरार

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- अरियरी प्रखंड महुयेत गाँव में चोरों के द्वारा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। पिछले दो दिनों से 10 से ज्यादा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चूका है। जबकि पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है। ताजा मामला शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के महुवैत गांव का है। जहाँ गृहस्थी पूरा परिवार घर मे sobरहे थे इसी बीच अज्ञात चोरों ने मौका का फायदा उठाकर घर मे रखे नकदी सहित ज्वेलरी की चोरी कर मौके से फरार हो गया। जब सुबह घरबालो की नींद टूटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और गोदरेज खुला है। पीड़ित शशि भूषण मिश्रा ने बताया की घर मे रखे 1 लाख 10 हजार रुपया नगद, दो भर सोना और 10 भर चांदी के जेवरात की चोरी कर लेने की बात शामने आ रही है । घटना के बाद परिवार के लोगो के द्वारा जानकारी स्थानीय थाना को दिया गया ।गौरतलब है कि दो दिनों के दौरान शेखपुरा शहरी क्षेत्र में साथ ग्रामीण क्षेत्रो में 10 से ज्यादा चोरी की घटना हुई है जबकि पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। शहर मे इन दिनों चोरी का मामला मे काफी इजाफा हुआ जबकि पुलिस अब भी मामले की जाँच ही कर रही है किसी तरह की कार्यवाई नहीं हो पाई है.

Leave a Comment