रिपोर्ट – डेस्क न्यूज़

नालंदा – परवलपुर थाना क्षेत्र के अलावां गांव में परिजन द्वारा पढ़ाई का दबाव देने पर एक छात्रा ने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली।
मृतका रंजीत रविदास की 15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी है। वह अगले साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी ।
परिजन ने बताया कि वह अगले वर्ष मैट्रिक की इंतहा में देने वाली थी। इसी को लेकर घर वाले पढ़ाई के लिए दबाव दे रहे थे।। बार-बार इस तरह का व्यवहार करने से कुछ दिनों से वह अकेले खोया खोया रहा करती थी ।
शनिवार की शाम मां ने पढ़ाई के लिए डांट फटकार लगाई इसी से हाथ होकर वह घर में रखे कीटनाशक दवा को खाली। तबीयत बिगड़ने पर उसे बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई ।
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि निजी क्लीनिक के कर्मियों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई हैं । फर्द ब्यान को संबंधित थाना भेजा जा रहा है।









