रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- जिले में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोरी की बढ़ती हुई घटनाओं के बीच जिला मुख्यालय में नगर थाना पुलिस को चोर गिरोह ने एक बड़ी चुनौती दे दी है। चोर गिरोह ने नगर थाना क्षेत्र के गिरिहिंडा़ बस स्टैंड के सामने सत्यनारायण सिंह के घर से साढ़े सात लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है 
चोरी की घटना को अंजाम तब दिया गया जब घर में लोग सोए हुए थे। वहीं गिरिहिंडा़ मैं ही कर दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, वेंटीलेटर तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया जिसमें से नगद राशि की चोरी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि घर में रखे 3 लाख 30 हजार रुपए नगदी दिए थे और 4 लाख का जेवर था।
इसी के कुछ ही दूरी पर चार दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. अशोक यादव के सीमेंट दुकान में चोरी करके 30000 नगद जबकि अशोक यादव के ही मकान में किराए पर दुकान खोलने वाले गैस के दुकान संचालक चंदन कुमार की दुकान से 20000 वही गैस की दुकान संचालक करने वाले बिट्टू कुमार के दुकान से 30000 तथा एक टेलर की दुकान से 10000 नगद की चोरी की गई है, फिलहाल चोरी की घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।









