किसके द्वारा कहाँ लगाया जा रहा है इतना सारा पौधा

पौधों लगाओ जीवन बचाओ, काफी अहमियत रखता है इंसान के जीवन में

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – पेड़-पौधों की इंसान के जीवन में काफी अहमियत है। पर्यावरण संरक्षण में इनका काफ़ी अहम योगदान रहता है। पेड़ों की अहमियत को समझते हुए पौधरोपण अभियान शुरू किया है। यह अभियान इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक मनोहर कुमार सोनी ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। जितना क्षेत्र हराभरा रहेगा, उतना ही पर्यावरण बना रहेगा एवं खुशहाल रहेगा । इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से कहा कि हर व्यक्ति को पौधे लगाकर उसका पालन- पोषण करना चाहिए। जिले में बजरंग दल से जुड़े युवाओं ने बंजर पड़े पहाड़ों पर हरियाली लाने का जिम्मा अपने सर पर उठाया है. लोगों ने इस कार्य को लेकर सराहना भी किया है.

बजरंग दल, नवजागरण पुस्तकालय के युवाओं ने अहले सुबह अरियरी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित गंगा वन विभाग की नर्सरी से एक हजार एक पौधे को लेकर पहाड़ों पर गए हैं. जानकारी देते हुए जिला संयोजक मनोहर कुमार सोनी ने बताया कि वे इस तरह का कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं. जिसका परिणाम लालबाग के पहाड़ी के तराइयों में हरियाली के साथ दिखना शुरू भी हो गया है. इस बार हमलोग गिरिहिण्डा पहाड़ पर वृक्षारोपण कार्य करेंगे.

Leave a Comment