केके यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रवि चौधरी ने किया नामांकन

धनबाद नगर निगम मेयर पद के लिए ई. रवि चौधरी ने भरा नामांकन

बरबीघा से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

 

धनबाद। धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए शिक्षाविद् ई. रवि चौधरी ने पूरे विश्वास और समर्थकों के आशीर्वाद के साथ सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे। नामांकन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आया।

 


इस अवसर पर ई. रवि चौधरी ने कहा कि उनका यह कदम केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि धनबाद को भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षाविद् होने के नाते वे शहर के विकास को शिक्षा और समझ से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने अपना विजन साझा करते हुए कहा—
“शिक्षा से आएगी समझ, समझ से आगे बढ़ेगा धनबाद।” धनबाद नगर निगम क्षेत्र  से मतदाताओं काम मिला भरपूर सहयोग

 


ई. रवि चौधरी ने कहा कि धनबाद आज कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिनमें साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं की कमी, योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो नगर निगम में पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि शहर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाना, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम को जनता के लिए सुलभ और भरोसेमंद संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा।

 


  1. नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी कर उनके पक्ष में समर्थन जताया और जीत की कामना की।
    अंत में ई. रवि चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य धनबाद को ऐसा शहर बनाना है, जहां विकास केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर नजर आए और हर नागरिक को सम्मान के साथ बेहतर सुविधाएं मिलें।
    ई. रवि चौधरी

Leave a Comment