शेखोपुरसराय को मिली शिक्षा की बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय में नामांकन
शेखोपुरसराय से सौरभ कुमार की रिपोर्ट
शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र के लिए एक अत्यंत खुशी की खबर है। बहुत जल्द बच्चों का नामांकन केंद्रीय विद्यालय में शुरू होने जा रहा है। यह केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से निमी महाविद्यालय (निमि) परिसर में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और केंद्रीय स्तर की शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिलेगा, जो वर्षों से यहां की बड़ी मांग रही है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर निमी महाविद्यालय के प्रिंसिपल एमडी इवाम ने सांसद का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग रखी। प्रिंसिपल ने कहा कि यदि शेखोपुर सराय में डिग्री कॉलेज खुलता है, तो यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र का शैक्षणिक स्तर और ऊंचा होगा। सांसद ने उनकी मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया

शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंचते ही नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि भाषो सिंह के नेतृत्व में सांसद का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें फूल माला, गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि जब क्षेत्र में भाषो सिंह जैसे सक्रिय, जागरूक और जनहित के लिए काम करने वाले जनप्रतिनिधि होते हैं, तो निश्चित रूप से विकास की धारा बहती है। उन्होंने भाषो सिंह की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार फोन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं और विकास की मांगों को उनके सामने रखते रहते हैं।

सांसद ने कहा, “मैं पूरी तन, मन और धन से शेखोपुरसराय को एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में अहम भूमिका निभाऊंगा। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।” उनके इस बयान से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर मोहम्मदपुर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार, समाजसेवी गीता सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, भाजपा उपाध्यक्ष वरुण सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ और नामांकन प्रक्रिया शुरू होने को ऐतिहासिक कदम बताया।

कलम बाइक कलम के माध्यम से क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि भाषो सिंह का कार्यकाल और उनकी सक्रिय भूमिका शेखोपुरसराय के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आने वाले समय में शेखोपुरसराय शिक्षा और विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।

इस मौके पर वार्डपर्षद वार्डपार्षद गौरव कुमार वार्डपार्षद सहित नगर से जुड़े लोग वहां मौजूद थे









