नीमी में केंद्रीय विद्यालय टीम के द्वारा उच्चस्तरीय निरीक्षण, डीएम ने तेज रफ्तार में शुरू कराया मोर्चा ग्रामीणों ने कहा “क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि”
शेखोपुरसराय से सौरभ कुमार की रपोर्ट
शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी महाविद्यालय परिसर में बुधबार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की पूरी टीम के साथ शेखपुरा जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण हुआ। निरीक्षण के दौरान अस्थायी विद्यालय संचालन से लेकर स्थायी भवन निर्माण तक की सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण दल में केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त अनुराग भटनागर, बरौनी के प्राचार्य अरविन्द कुमार मिश्रा, बेगूसराय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी, CPWD पटना के कार्यपालक अभियंता कृष्ण मोहन कुमार तथा सहायक अभियंता श्रवण कुमार शामिल थे।

जिलाधिकारी ने अस्थायी विद्यालय संचालन व्यवस्था को संतोषजनक पाया और संबंधित विभाग को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का नया आयाम स्थापित होगा। ग्रामीणों में खुशी की लहर

निरीक्षण की खबर फैलते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का खुलना इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सांसद विवेक ठाकुर दे रहे निरंतर सहयोग
ग्रामीणों ने इस उपलब्धि का श्रेय नवादा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर को दिया, जो लंबे समय से विद्यालय खोलने की पहल को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।
सांसद की सक्रियता और प्रयासों को ही इस परियोजना की मुख्य ताकत माना जा रहा है। उपायुक्त अनुराग भटनागर ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।









