निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान मिला अपार समर्थन

बरबीघा विधानसभा में सुदर्शन कुमार को मिल रहा अपार जनसमर्थन

शेखोपुरसराय से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

महिलाओं ने घर-घर टीका लगाकर दी विजय की शुभकामनाएँ, जनता में दिखा उत्साह

बरबीघा (शेखूपुर)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार के समर्थन में अंबारी, जोधन बीघा, ओणमा स्थान सहित आसपास के कई गांवों में बुधवार को जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस दौरान गांव की महिलाओं ने सुदर्शन कुमार को घर-घर टीका लगाकर विजय का आशीर्वाद दिया। गांवों में उमड़ी भीड़ और महिलाओं के जोश को देखकर यह साफ झलक रहा है कि सुदर्शन कुमार को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वर्गीय राजो बाबू के आदर्शों और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जनता एकजुट है। टिकट नहीं मिलने के बावजूद लोगों ने ठान लिया है कि इस बार सुदर्शन कुमार को भारी मतों से विजयी बनाना है।

ओणमा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार, अंबारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, ओणमा पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, गौतम कुमार, ललन कुमार, गोपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता तन-मन-धन से सुदर्शन कुमार की जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी होने का लाभ सुदर्शन कुमार को मिल सकता है, क्योंकि जनता उन्हें क्षेत्र का सच्चा प्रतिनिधि मान रही है।
महिलाओं और युवाओं का मिल रहा भरपूर सहयोग इस जनसमर्थन को और मजबूत बना रहा है।

Leave a Comment