महागठबंधन का प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बरबीघा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, मुस्लिम समुदाय का मिला समर्थन

शेखोपुरसराय से सौरव कुमार की रिपोर्ट

बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के चुरुआमा, पहाड़िया, निमी सहित कई गांवों में महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पहाड़िया गांव में जनसंपर्क के दौरान सवीर मियां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने फूलमाला एवं शाल ओढ़ाकर कांग्रेस प्रत्याशी का अभिनंदन किया। वहीं चुरुआमा गांव में रवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर त्रिशूलधारी सिंह ने कहा कि बरबीघा की जनता विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दों पर बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहे व्यापक समर्थन से चुनावी समीकरण महागठबंधन के पक्ष में मज़बूत होते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment