बोझमा में जदयू नेता छोटू सिंह ने किया मां काली पूजा समारोह का उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब


शाहपुर ग्राम के बोझमा में मां काली पूजा समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू नेता ई. किशोर कुणाल उर्फ छोटू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा कि “इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गांव के बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर देता है। इससे समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना बनी रहती है।” उन्होंने आगे कहा कि “आप जब भी आमंत्रण देंगे, मैं हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित बोझमा ग्राम के सभी माताओं, बहनों, युवाओं एवं ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए छोटू सिंह ने कहा कि गांव की इस एकजुटता और उत्साह को देखकर हृदय गदगद हो गया। उन्होंने मां काली से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बोझमा निवासी दीपक कुमार, गौतम जी, डॉ. साहेब, गायक सौरभ सिंह, सुमित, पवन पहलवान, अमित, भक्ति जागरण टीम के कबीर सिंह, विशु सिंह समेत पूरी आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।

गांव के लोगों ने जदयू नेता छोटू सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनके जनसेवा के प्रयासों की सराहना की।









