5 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार भेजा गया जेल

शेखोपुर सराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई — देसी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शेखोपुरसराय से सौरव कुमार की रपोर्ट

आगामी चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त सूरज चौधरी, पिता रूद्र चौधरी, निवासी ग्राम अंबारी, थाना शेखोपुर सराय, जिला शेखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लगभग 5 लीटर देशी शराब बरामद की है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से दर्ज कांड संख्या 142/25 दिनांक 19 अक्टूबर 2025 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में इस तरह के अवैध कारोबार पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment