शेखोपुरसराय सौरव कुमार की रिपोर्ट

शेखोपुर सराय में निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार के पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन
शेखोपुर सराय (बरबीघा)
बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के शेखोपुर सराय प्रखंड में रविवार को निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार के पार्टी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में लोगों ने सुदर्शन कुमार के नेतृत्व और साफ-सुथरी राजनीति के प्रति उनके संकल्प की सराहना की।

सुदर्शन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र होगा — यहाँ आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता के बीच रहकर विकास की नई दिशा तय करना है।

स्थानीय लोगों में इस नए कार्यालय के उद्घाटन को लेकर उत्साह देखा गया। उपस्थित युवाओं ने भी उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा जताया।









