पर्चा दाखिल करने के बाद अपने बाबा स्वर्गीय राजो सिंह का माल्यार्पण किया श्री बाबू को माल्यार्पण किया

सौरभ कुमार की रिपोर्ट

 

सुदर्शन कुमार ने हजारों समर्थकों के साथ किया नामांकन, स्वर्गीय राजो बाबू की मूर्ति पर अर्पित की श्रद्धांजलि — बरबीघा में मां महेश्वरी और महारानी स्थान जाकर लिया आशीर्वाद

बरबीघा (शेखपुरा): विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को सुदर्शन कुमार ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपने बाबा स्वर्गीय राजो बाबू को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद सुदर्शन कुमार का काफिला बरबीघा के डॉ. श्रीकृष्ण सिंह चौक पहुंचा, जहां उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, धार्मिक आस्था व्यक्त करते हुए उन्होंने  मेहूस मां महेश्वरी मंदिर और महारानी स्थान सेरपर जाकर आशीर्वाद लिया।

 

नामांकन के दौरान पूरे इलाके में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ सुदर्शन कुमार का स्वागत किया।

सुदर्शन कुमार ने कहा कि यह चुनाव जनता के आशीर्वाद और आस्था की शक्ति से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बरबीघा के विकास और युवाओं के अधिकार के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।→

Leave a Comment