सौरभ कुमार की रिपोर्ट


बरबीघा से संजय प्रभात यादव ने किया निर्दलीय नामांकन, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बरबीघा (शेखपुरा): विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बरबीघा सीट पर शुक्रवार को जोरदार माहौल देखने को मिला। संजय प्रभात यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
सैकड़ों समर्थक जुलूस के रूप में उनके साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “संजय प्रभात यादव जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए माहौल को चुनावी रंग में भर दिया।
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय प्रभात यादव ने कहा कि वे जनता के विकास और क्षेत्र की असली आवाज़ बनकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि बरबीघा की जनता इस बार अपने हक और सम्मान के लिए वोट करेगी।
स्थानीय राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि संजय प्रभात यादव के निर्दलीय उम्मीदवार बनने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।









