पिता के निधन पर शोक की लहर, जनकपुरी में जल्द खुलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र

रिपोर्ट चतुरानन्द मिश्रा

सरमेरा/अस्थावा: आज सरमेरा प्रखंड के इसुआ बेलदारी गाँव में संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान के समर्पित शिक्षक श्री गौतम जी के पिता के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद घड़ी में शिक्षक गौतम जी और उनके परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया गया और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दी गई।गौतम जी के पिता से व्यक्तिगत रूप से भी गहरा जुड़ाव रहा है। जब-जब कोचिंग केंद्र का दौरा होता था, वे बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आते थे। उनका स्नेहिल स्वभाव और “बेटी” कहकर ससम्मान बैठने के लिए कहना, हमेशा मन को शांति और अपनापन का एहसास कराता था। आज उनका इस दुनिया से जाना केवल एक परिवार ही नहीं, पूरे गाँव और कोचिंग परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इसी क्रम में, आज अस्थावा प्रखंड के जनकपुरी गाँव में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना हेतु एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। गाँव की महिलाओं और युवाओं ने इस पहल पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेष अनुरोध किया कि जल्द से जल्द उनके गाँव में यह सुविधा शुरू की जाए।
लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और जरूरत को देखते हुए, जल्द ही जनकपुरी में निःशुल्क सिलाई एवं कोचिंग केंद्र खोलने का आश्वासन दिया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे शिक्षा और कौशल के माध्यम से अपना भविष्य संवार सके

Leave a Comment