देश में भारी महंगाई को लेकर सीपीआई पार्टी फिर करेगी आंदोलन. किया बैठक

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – अंचल कमिटी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय कार्यानंद शर्मा भवन लोकनाथ आजाद पथ स्टेशन रोड शेखपुरा मे नंदलाल राम के अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सर्व सहमति से 12 अप्रैल 2025 को एनडीए के सरकार के द्वारा वक्फ कानून और उसके आड मे पहाड़ जैसा महंगाई की मार ऊपर से देश की जनता के ऊपर थोप दिया गया। जैसे 50 रसोई गैस 2 पेट्रोल और डीजल बढ़ाकर आम जनमानस को टंग और तबाह करने की प्रोग्राम नरेंद्र मोदी की सरकार कर रखी है। बैठक में एनडीए के सरकार की निंदा करते हुए 12 अप्रैल को बड़ी संख्या मे किसान मजदूर और अल्पसंख्यकों के साथ शेखपुरा के सड़क पर आंदोलन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करेगी। बैठक में 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर सीपीआई कार्यालय में उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के लिए शेखपुरा जिला के तमाम कम्युनिस्ट कार्यकर्ता जुटेंगे और उस दिन हम लोग संकल्प लेगे एनडीए की सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाएंगे , आने वाला 2025 चुनाव विधानसभा के चुनाव में अभियान चलाकर शेखपुरा समेत पूरे बिहार से एनडीए की सरकार की सफाई करेंगे। अंचल के सभी शाखों के सम्मेलन अप्रैल माह में समाप्त करने तथा जून माह में अंचल सम्मेलन गोसायमढी करने का सर संबंध फैसला लिया गया। बैठक में निधिश कुमार गोलू सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, ललित शर्मा ,विश्वनाथ प्रसाद ,राजेंद्र महतो, कैलाश रविदास, शिवनारायण ठाकुर, मालती देवी ,नीरज पासवान, दुर्गा मांझी, विजय कुमार यादव, विधान ठाकुर समेत कमिटी के साथी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment