रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – दिनांक 01.04.2025 को मंडल कारा शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग शेखपुरा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी जेल कर्मियों के साथ साथ कैदियों के स्वास्थ की जांच की गई। जिसके तहत सभी लोगों के रक्तचाप, रक्त शर्करा इत्यादि की जांच की गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शेखपुरा द्वारा बताया गया कि मंडल कारा में बंदियों के स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है । जांच के अनुसार कैदियों को उचित चिकित्सीय परामर्श भी दिया जाता है।ऐसे आयोजन से बंदियों के मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है ।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 201









