विधालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर *हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन* के सौजन्य से मेहूस मोड़ शेखपुरा के सेमिनार हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही, जहां उन्हें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा भारती, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित ऐनम गायत्री कुमारी, शेखपुरा आदर्श थाना की सब-इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी एवं पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एडवोकेट शांति कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. सीमा भारती ने महिला स्वास्थ्य एवं हाइजीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और किशोरियों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए। प्रीति कुमारी ने थाना, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर जागरूकता फैलाते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित ऐनम गायत्री कुमारी ने छात्राओं को तनावमुक्त रहने के तरीके एवं स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सुझाव दिए।एडवोकेट शांति कुमारी ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। सभी मुख्य अतिथियों को सिटी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री ललन कुमार यादव जी के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमुई लोकसभा के सांसद श्री अरुण भारती जी के सांसद प्रतिनिधि सह हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन के फाउंडर सह इंजीनियर सचिन सौरभ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह नया भारत है, जहां ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब ‘बेटी बढ़ाओ’ अभियान को सशक्त बनाने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, और बिहार को विकसित बनाने के लिए मातृशक्ति को उचित अवसर प्रदान करना आवश्यक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा से ‘वूमेन-लेड डेवलपमेंट’ पर जोर दिया है, और इसी दिशा में हमें आगे बढ़ना होगा। वहीं श्री ललन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पूरा सिटी पब्लिक स्कूल विद्यालय परिवार कृत संकल्पित है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। “इस कार्यक्रम में विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर श्री दिनेश कुमार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर इस आयोजन की सराहना की और इसे महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Comment