महाशिवरात्रि पर्व पर गांवों के शिवालयों में उमंग, आज निकलेगी बाबा की भव्य बारात

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखोपुरसराय:- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शेखोपुरसराय प्रखंड के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास का माहौल है। शिवालयों में भव्य सजावट की गई है, और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिवभक्ति में लीन हैं। बुधवार की रात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का आयोजन विधिवत रूप से किया जाएगा, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव-गांव के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। शिव भक्त व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। शिवालयों में गूंज रहे भजनों और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। नीमी गाँव के आकर्षक शिव लोक मंदिर. ब्रह्म स्थान मैडुआ खाल्हनी देवी स्थान शिव मंदिर. नीमी गाँव के महारानी स्थान स्थित शिव प्रतिमा आकर्षक केंद्र बना हुआ है. जहाँ स्थानीय ब्राह्मणों के द्वारा बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना चालू किये जा चुके हैं. वोही स्थानीय थाना परिसर मे भी बाबा के मंदिर को आकर्षक बनाया गया हैं. जहाँ बाबा भोले नाथ के भक्त झूम रहें हैं.

पौराणिक कथा: शिव विवाह का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। माता पार्वती ने कठिन तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। उनके समर्पण और तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया।शिव विवाह की यह कथा भक्तों के लिए आदर्श मानी जाती है, जो यह दर्शाती है कि श्रद्धा, भक्ति और समर्पण से किसी भी मनोकामना की पूर्ति संभव है। इस अवसर पर शिव भक्त रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान करते हैं। बुधवार की रात शेखोपुरसराय प्रखंड के विभिन्न गांवों में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा। ग्रामीणों ने इसके लिए विशेष तैयारियां की हैं। शिव बरात निकलेगी और मंदिरों में विवाह की रस्में संपन्न कराई जाएंगी। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है, और चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंज रहे हैं।

Leave a Comment