एकाढा गांव में एक इनामी अपराधी के साथ एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली हुआ घायल

रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा:-पटना की एसटीएफ टीम ने चेवाड़ा थाना के एकाढा गांव में एक इनामी अपराधी के साथ एनकाउंटर किया। इसमें अपराधी को पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया । घायल अपराधी को चेवाड़ा सीएचसी में भर्ती का इलाज कराया गया वही बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.इस एनकाउंटर में बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव निवासी गोलू सिंह नामक 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है । मिली जानकारी में बताया गया कि एकाढा गांव निवासी हीरा सिंह नामक अपने बहनोई के यहां गोलू सिंह छुपा हुआ था।एक सप्ताह से छुपा होने की भनक जब बिहार एसटीएफ को लगी तो बेगूसराय पुलिस, एसटीएफ की पुलिस , शेखपुरा के कई थाना की पुलिस ने गांव में घेराबंदी की। इसी बीच गोलीबारी अपराधी ने शुरू कर दी।जिसके जवाब में पुलिस के द्वारा गोली चलाई गई। इसमें अपराधी को गोली लगी है। गोली लगने के बाद अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्योति कश्यप ने बताया कि एसटीएफ के द्वारा उनको अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अभी अपराधी का इलाज कराया जा रहा है। एसटीएफ के द्वारा जानकारी मिलने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह घटना रविवार को 4:00 बजे एकाढ़ा गांव में घटी।

Leave a Comment