रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

शेखपुरा – जिले के पचना गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे 12 अज्ञात बदमाशों ने साइकिल मिस्त्री धर्मवीर राम के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जब उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी रुक्मिणी देवी ने बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घायल धर्मवीर राम के अनुसार, पैगंबरपुर गांव से आए बदमाशों ने उनसे साइकिल बनाने को कहा,
लेकिन खेतों की सिंचाई का कारण बताकर मना कर दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा में भर्ती कराया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 584









