बजट सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस और आरजेडी को दिलाई जंगलराज की याद

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:- चेवाड़ा के छठियारा गांव निवासी व भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने सदन में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है । इसके साथ ही उन्होंने इस आम बजट को लेकर पुरे बिहार के चौदह करोड़ लोगों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार जताया है । उन्होंने 2005 से पहले का जंगलराज का याद दिलाते हुए कहा है कि इस बार का बजट देख के सारे कांग्रेसी और आरजेडी वाले बेहाल है । आगे प्रधानमंत्री जी के कार्यों के बारे में उन्होंने कहा कि बिहार के अतिपिछड़ों के जनक व पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को प्रधानमंत्री जी ने भारत रत्न देने का काम किया है । सदन में उन्होंने कहा है कि 2005 से पहले कांग्रेस का शासन रहा है , उस कालखंड को जब हमारे घर के लोग बताते हैं तो रूह कांप जाती है । उस वक्त हाईकोर्ट ने भी कहा था कि बिहार में जंगलराज है । पहले बिहार उग्रवाद नक्सलवाद जातिवाद के लिए बिहार जानी जाती थी । लेकिन जब से 2005 से एनडीए की सरकार बनी तब से सुशासन का राज है , अब कोई या नहीं बोल सकता है कि हम अपराध करके बच जाएंगे या तो अपराधी वहां मारे गए या तो जेल के सलाखों के पीछे हैं या तो अपराध छोड़कर समाज के मुख्य धारा में आ ग‌ए । वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अखिलेश जी पर उन्होंने कहा कि ये कह रहे थे कि बिहार में इस बजट को कुछ नहीं दिया गया है उनको या तो उनको अपने आलोपी पर विश्वास नहीं है क्योंकि जब माननीय खरगे जी ने जब बजट पर भाषण देते हुए उन्होंने कहा था कि यह तो सिर्फ बिहार का बजट है ,तो ये दोनों पहले आपस में फैसला कर लें कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ है या नहीं है वह उनके बातों से वह इत्तेफाक रखते हैं कि नहीं रखते हैं , 2014 में जब हमारे नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी उसके पहले महोदय बिहार में सिर्फ एक एयरपोर्ट था वह जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा, आज 2014 के बाद बिहार में दरभंगा जैसे जो बिहार का उत्तर बिहार का एक रीड है मिथिला की राजधानी है वहां पर उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट देने का काम किया है , अगर यह विकास उनको नहीं दिखती है तो उसमें मुझे कुछ नहीं कहना है , आजादी के बाद से पूरे बिहार में एक एम्स था , लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ गई है, पूरे बिहार में गंगा ब्रिज बिहार को दो भाग में बांटा जाता है उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार उत्तर बिहार में जोड़ने के लिए सिर्फ एक हाजीपुर से होते हुए जो राजेंद्र सेतु पुल 1980 के दशक में बना हुआ था , उसे भी हमारी सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से बढ़ाने का काम किया है , अगर यह सब विकास कांग्रेसियों को नहीं दिखता है तो उनके चश्मा का नंबर का बदलने का जरूरत है , बेगूसराय जो रामधारी सिंह दिनकर जी की जन्म भूमि उनको राजधानी से जोड़ने के लिए सिर्फ एक राजेंद्र सेतु था जो की जर्जर स्थिति में था अभी करोड़ की लागत से मोकामा और बेगूसराय को जोड़ने के लिए भी पुल का निर्माण हो रहा है जो मोकामा से जो बेगूसराय पार करेंगे तो सीधे सीमांचल तक नेपाल के बॉर्डर बांग्लादेश के बॉर्डर तक जाने के लिए बन रहा है । प्रधानमंत्री जी ने उन्होंने मखाना बोर्ड बनाने का घोषणा किया है, मखाना महोदय जितना खाने में स्वादिष्ट है जितनी पौष्टिकता उस मखाने में है उसकी खेती करना उतना ही कठिन होता है। आज मखाना बोर्ड बन जाने से हमारे मिथिला के किसानों को लाखों मजदूरों को फायदा होगा,जो उसमें खेती करते हैं उनका पूर्ण लाभ मिलेगा उनका मखाना के लागत का जो है उचित मूल्य मिलने की वजह से उनकी मजदूरी बढ़ेगी उनका आय बढ़ेगा । 50 साल में थे साहब आप दे देते हैं आपको किसने रोक रखा था आखिर दिया जो भी दिया वह नरेंद्र मोदी जी ने दिया आपने उग्रवाद जातिवाद इसके अलावा आपने कुछ नहीं दिया। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बढ़िया अर्थ व्यवस्था बन गई है । आरजेडी या कांग्रेस दोनों ने मिलकर 50 वर्षों तक शासन करने के बाद भी हमारे बिहार को विनाश की ओर ढकेला था उसे बिहार के बारे में स्पेशल पैकेज देखकर माननीय प्रधानमंत्री जी ने उसको बढ़ाने का काम करने का प्रयास किया है । बजट पर दिए गए इस प्रतिक्रिया पर शेखपुरा के भाजपा नेता विपिन मंडल सहित सैकड़ों लोगों ने सांसद का आभार जताया है ।

Leave a Comment