रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 5 फरवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक प्रस्तावित इस यात्रा के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे, योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और जिलास्तरीय समीक्षा बैठकों का आयोजन करेंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दौरा होगा मुख्यमंत्री की यात्रा का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है: 
5 फरवरी 2025 (बुधवार) – मुंगेर (रात्रि विश्राम पटना)
6 फरवरी 2025 (गुरुवार) – लखीसराय / शेखपुरा (रात्रि विश्राम पटना)
7 फरवरी 2025 (शुक्रवार) – वापस पटना
शेखपुरा में जिला प्रशासन की पुख्ता तैयारियां
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी आरिफ अहसन और पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी स्वयं मोनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसभा स्थलों पर आवश्यक तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।
शेखपुरा में योजनाओं के निरीक्षण और समीक्षा बैठक को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता, बिजली, जल आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की सराहनीय पहल शेखपुरा जिला प्रशासन की तत्परता और समर्पण की हर तरफ सराहना हो रही है। अधिकारियों की टीम लगातार कार्यों की निगरानी कर रही है ताकि मुख्यमंत्री की यात्रा सफल और ऐतिहासिक बन सके।
जनता भी इस यात्रा को लेकर उत्साहित है और सरकार की योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा करने की उम्मीद कर रही है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।









