38वें राष्ट्रीय खेल 2025 उत्तराखंड में भाग लेंगे ताइक्वांडो खिलाड़ी आशीष कुमार

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-38 वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड 2025 में शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के सीनियर खिलाड़ी आशीष कुमार ताइक्वांडो खेल विद्या में अंडर 87 किलो भार वर्ग में बिहार टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे।इस बात की जानकारी शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव – सह – अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच श्री विश्वजीत कुमार आगे बताते है की, 38 वें राष्ट्रीय खेल में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी आशीष कुमार बिहार राज्य से ताइक्वांडो खेल विद्या में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे, यह प्रतियोगिता नैनीताल हल्द्वानी उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल दिनांक 5 फरवरी 2025 से 8 फरवरी 2025 तक मिलम हॉल आईजीआईसीएस गौलापार हल्द्वानी नैनीताल ( उत्तराखंड ) भारतीय ओलंपिक संघ एवं उत्तराखंड राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 38 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है l आशीष कुमार स्थानीय चांदनी चौक शेखपुरा के निवासी हैं इनके पिता का नाम विनोद प्रसाद और माता सोनी कुमारी अपने पुत्र आशीष कुमार का 38 राष्ट्रीय खेल में बिहार की ओर से नाम शामिल होने पर बहुत खुश है l यह अपनी पढ़ाई आर लाल कॉलेज बरबीघा पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रहे हैं lविश्वजीत कुमार आगे बताते हैं कि आशीष कुमार का चयन 38 वें राष्ट्रीय खेल में होने से पहले, 40 वें सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 (पुडुचेरी) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में इन्होने 87 किलो भग वर्ग में खेलते हुए बिहार की ओर से राष्ट्रीय खेल में अपनी सहभागिता पक्की की है l आशीष के सफलता पर शेखपुरा जिला के डिप्टी कलेक्टर सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा शेखपुरा धर्मराज सर ने मंथन सभागार में बुलाकर उनके हौसले को बढ़ाते हुए राष्ट्रीय खेल में पदक जीतकर आने की शुभकामनाएं दी एवं बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ के बारे में भी कई जानकारियां दी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी नौकरी दिए जा रहे हैं lआशीष कुमार के इस उपलब्धि पर शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह -अंतर्राष्ट्रीय कोच श्री विश्वजीत कुमार अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी कोषाध्यक्ष रमाशंकर कुमार संयुक्त सचिव श्री रवि सागर संयुक्त अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार राष्ट्रीय प्रशिक्षक ताइक्वांडो :- अमर कुमार, कुंदन कुमार, खुशबू कुमारी, सभागार में उपस्थित शारीरिक शिक्षक श्री राकेश कुमार, शरद कुमार छोटी कुमारी, अशोक कुमार, वरिये ताइक्वांडो खिलाड़ियों में हर्षवर्धन, निखिल कुमार , किरण कुमारी, अन्वी शौर्य, बंटी कुमार, रोहित कुमार, खुशी कुमारी, माही कुमारी, उर्मिला कुमारी, एवं सभी खेल प्रेमियों में उत्साह का लहर है l

Leave a Comment