बेबस महिला के साथ देवर और नंदोशी ने की मारपीट, बुलडोजर चलवाकर घर भी तोड़ा, प्रशासन मौन

भाई नें अपने ही सगे भाई का आशियाना पर चला दिया बुलडोजर, रिश्ते को भी कर दिया तार तार 

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेबस महिला गुलिस्ता प्रवीण को उसके ही देवर और नंदोशी ने बेरहमी से पीटा और फिर उसका मकान भी बुलडोजर चलवाकर तोड़ दिया। इस घटना में गुलिस्ता प्रवीण के बाएं हाथ की दो उंगलियां भी टूट गईं है । पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अस्फाक ग़ालिब नवाव, नन्दोसी शाइद नसर, जाहिद नसर, फारुख अहमद, तुफैल अहमद, सुमेल अहमद एवं कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गुलिस्ता प्रवीण को आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद जब वह अपने घर लौटी, तो देखा कि आरोपियों ने उसके मकान को भी बर्बाद कर दिया था। महिला ने बताया कि उसके पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने स्थानीय थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि आरोपी पहले से ही कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गुलिस्ता प्रवीण पिछले छह दिनों से प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। महिला ने बताया कि उसके पास आरोपियों की करतूतों से जुड़े कुछ वीडियो और अन्य प्रमाण भी मौजूद हैं, जो इस हमले में उनकी संलिप्तता को साबित कर सकते हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक बेखबर बनी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन की निष्क्रियता गंभीर चिंता का विषय है। एक महिला के साथ मारपीट और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़िता को न्याय मिलता है या नहीं। महिला का कहना है कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह अपने हक की लड़ाई के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने और आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Leave a Comment