रिपोर्ट -सुनील कुमार

चेवाड़ा:-चेवाड़ा नगर पंचायत के पुराने अस्पताल के समीप रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी मिशन के पटना जोन के जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह के अध्यक्षता में किया गया ।इस अवसर पर सैकड़ों महिला पुरुष सत्संग प्रेमियों एवं धर्म प्रेमियों ने संतो के अमृतमय वाणी की गंगा में गोता लगाया। मुख्य वक्ता के रूप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे. जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने सत्संग प्रवचन करते हुए कहा कि सत्संग साधना से परमात्मा और मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है ।आगे उन्होंने कहा की राम को जानने के लिए राम की शरण में अर्थात परमात्मा के शरण में हमें एक सच्चे शिष्य के रूप में शरणागत होना होगा। साथ ही कहा कि जिस धरती पर सत्संग जैसा पुण्य कार्य का आयोजन होता है वह धरती धन्य हो जाती है ।सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में दर्जनों मिशन के कार्यकर्ता लगे हुए थे तथा कार्यक्रम रविवार को 4:00 बजे संपन्न हुआ।









